बरेली, मई 10 -- मीरगंज, संवाददाता।संत मगलपुरी इंटर कॉलेज प्रशासन ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने को हाईस्कूल की टॉपर छात्रा को एक दिन का प्रधानाचार्य एवं द्वितीय स्थान पर रहे छात्र गंगवार को उपप्रधानाचार्य नियुक्त किया।संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज में शनिवार को हाईस्कूल की परीक्षा में कॉलेज में 91.16 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहीं मुस्कान को एक दिन का प्रधानाचार्य एवं एवं दूसरे स्थान पर रहे दक्ष गंगवार उप प्रधानाचार्य नियुक्त किया। प्रधानाचार्य की कुर्सी पर बैठ कर मुस्कान ने छात्रों व अभिभावकों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराया। उप प्रबंधक बाबा अरविंद गिरि एवं प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने मुस्कान एवं दक्ष गंगवार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...