लोहरदगा, अप्रैल 2 -- लोहरदगा, संवाददाता । पवित्र सप्ताह के अंतर्गत पुण्य बृहस्पतिवार के अवसर पर उप नगरीय क्षेत्र पतराटोली, लोहरदगा स्थित आरसी चर्च पल्ली संत बेर्नाडेट और उर्सुलाइन चर्च में अंतिम भोज पर विशेष धर्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी शामिल हुए और प्रभु यीशु मसीह के त्याग, प्रेम और नम्रता के संदेश को याद किया गया। आराधना के दौरान प्रभु यीशु मसीह के चार महान कार्यों को विश्वासियों के बीच स्मरण किया गया। विशेष रूप से प्रतीक स्वरूप यीशु मसीह द्वारा अपने शिष्यों के पैर धोने की परंपरा का निर्वहन किया गया। यह उस घटना की याद दिलाता है, जब प्रभु यीशु ने अपनी मृत्यु से एक दिन पूर्व अपने शिष्यों के चरण धोकर नम्रता और सेवा भाव का संदेश दिया था।पुण्य बृहस्पतिवार ईसाई धर्म में यीशु मसीह के अंतिम भोज की...