सिद्धार्थ, जनवरी 21 -- सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में निवर्तमान चेयरमैन संत बहादुर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह की उपस्थिति में अपना नामांकन नौगढ़ ब्लॉक में दाखिल किया और केवल एक ही पर्चा दाखिल होने पर एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय, संतोष शुक्ल, गुड्डू यादव ने भी बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.