संत बर्थिलोमिया एवं संत विनसेंसा की स्मृति में प्रार्थना सभा आयोजित
दुमका, मई 19 -- दुमका, प्रतिनिधि।संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय दुधानी में सोमवार को विद्यालय की संस्थापिका संत बर्थिलोमिया एवं संत विनसेंसा की याद में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र बाइबल पाठ और सामूहिक प्रार्थना से हुई। इसके बाद दोनों संतों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम का उद्धाटन इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर मेरी तेरेसा भेंगरा ने कहा कि 18 मई 1950 को पोप पीयूष बारहवें द्वारा बर्थिलोमिया एवं विनसेंसा को संत घोषित किया गया था। आज का दिन उन महान संतों को याद करने का दिन है जिन्होंने इस संस्था की नींव रखी और शिक्षा के साथ-साथ सेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने बताया कि दोनों संतों ने अपना पूरा जीवन दीन-दुखियों, बीमारों और जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.