संत प्रेमानंद से मिलने दंडवत होकर जा रहा दंपति
बस्ती, अप्रैल 18 -- कप्तानगंज। बस्ती-अयोध्या हाईवे पर बिहार के सीतामढ़ी जिले के विशुनपुर गोनाही गांव निवासी जय प्रकाश साह और उनकी पत्नी सुहागवती देवी दंडवत करते हुए वृंदावन की ओर जाते दिखे। करीब 1007 किलोमीटर लंबी यात्रा उन्होंने तीन जनवरी 2026 से शुरू की है। दोनों सुबह करीब आठ बजे यात्रा शुरू करते हैं। जयप्रकाश सड़क पर लेटकर दंडवत करते हैं और फिर वहीं से आगे बढ़ते हैं। उनके पीछे उनकी पत्नी भी वही प्रक्रिया दोहराती हैं। यह क्रम शाम करीब पांच बजे तक चलता है। रास्ते में धूप, धूल और थकान के बावजूद दोनों बिना रुके अपने संकल्प पर डटे हुए हैं। रास्ते में कुछ लोग उन्हें पानी और भोजन भी देते हैं। जयप्रकाश ने बताया कि संत प्रेमानंद के प्रवचन सुनकर उनके मन में यह संकल्प आया है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा वृंदावन पहुंचकर संत के दर्शन करने और राधा-रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.