समस्तीपुर, फरवरी 11 -- समस्तीपुर। संत पॉल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, बीरसिंहपुर में मंगलवार को बसंत कला महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. प्रतिभा राय द्वारा प्रस्तुत की गई। महोत्सव के दौरान शिव स्तोत्रम नृत्य, सरस्वती वंदना, समूह गीत, समूह नृत्य, एकल गीत एवं एकल नृत्य जैसी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। जिनमें प्रशिक्षुओं ने अपनी सृजनात्मक क्षमता और कला कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बसंत ऋतु की छटा को दर्शाते हुए होली मिक्स गीत एवं नृत्य ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त सहायक प्राध्यापकगण एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रम...