रांची, मई 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। बहुबाजार स्थित संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च में गुरुवार को छोटानागपुर डायसिस के 36 युवाओं का पवित्र ढृढ़ीकरण संस्कार हुआ। संस्कार की विधि बिशप बीबी बास्के ने पूरी कराई और उन्हें ढृढ़ीकरण संस्कार की अहमियत से अवगत कराया। संस्कार के बाद मंडली ने युवक-युवतियों को कलीसिया का पूर्ण सदस्य बनने, नए जीवन में प्रवेश करने के लिए पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। मौके पर डायसिस उपाध्यक्ष रेव्ह जोलजस कुजूर, सचिव अमृत मसीहचरण मुंडू, रेव्ह एस डेविड, रेव्ह अनिल डाहंगा, रेव्ह शामवेल डाहंगा, रेव्ह थॉमस बाजराय, रेव्ह जस्टिन भुईंया, रेव्ह विकास कुजूर, रेव्ह उम्लन सांगा, रेव्ह ग्लोरिया डाहंगा सहित कई लोग काफी संख्या में मौजूद थे। यह भी पढ़ें- आरसी चर्च तोरपा में 150 बच्चों ने ग्रहण किया पहला परम प्रसाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...