जौनपुर, मई 6 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के संत परमहंस इंटर कालेज औंका के विद्यालय परिसर में मंगलवार को हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया गया। मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विवेक सिंह ने मेधावियों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक डॉ. राजन सिंह रहे। प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव ने आभार जताया। इंटर की परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करने वालो में काजल यादव, शालू प्रजापति, वैष्णवी शर्मा, सुप्रिया मिश्रा, प्रिया गुप्ता वहीं हाई स्कूल के, किशन गुप्ता, अद्रिका यादव, सोनी गौतम, आकाश गौतम एवं अमन गुप्ता को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...