भागलपुर, जून 20 -- कजरैली संवाददाता। संत पथिक के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मां काली मंदिर परिसर रतनगंज में उनके शिष्य ज्योतिष जी ने सत्संग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने पथिक जी के समाजिक व भक्ति चेतना, मानव जीवन व सत्यसंग की महिमा का विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मानव जीवन को सफल बनाने के लिए सदाचार व सत्यसंग ही एकमात्र रास्ता है। इस अवसर पर हलुआ प्रसाद वितरण व भंडारे का कार्यक्रम रखा गया था। मौके पर विश्वेश्वर शर्मा, सुदर्शन साह, चंद्रिका प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...