मथुरा, अप्रैल 22 -- मोबाइल चोरी की शिकायत लेकर मांट थाने गए बंसीवट के संत वृंदावन दास महाराज ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है, जबकि थाना प्रभारी ने संत के आरोपों को गलत बताया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पिछले करीब ढाई वर्ष से मांट में तीन वन की परिक्रमा का संचालन कर रहे वृंदावन दास महाराज की बंसीवट स्थित कुटिया से उनका मोबाइल चोरी हो गया था। इसके बाद उन्होंने पता लगाकर मोबाइल चोर को पकड़ लिया और उसे लेकर थाने पहुंचे। संत का आरोप है कि थाने में मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उसकी शिकायत सुनने की बजाय उल्टा उन्हें ही बंद करने की धमकी दी। अभद्रता से व्यथित वृंदावन दास महाराज ने स्वयं को तीन वन परिक्रमा से अलग होने की भी बात कही है। पूरे घटनाक्रम को लेकर बुधवार को उन्होंने अपना एक वीडिओ भी वायरल किया है। थाना प्र...