बिहारशरीफ, मई 13 -- राजगीर, निज प्रतिनिधि। बस स्टैंड के पास कृष्णा कॉलोनी में बुधवार को संत निरंकारी मिशन ने श्रद्धा और सेवा भाव के साथ समर्पण दिवस मनाया। सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के जीवन, प्रेम और मानवता के प्रति उनके समर्पण से प्रेरित होकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। 13 मई 2016 को कनाडा में हुए सड़क हादसे में बाबा का निधन हो गया था। उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर सत्संग हुआ। श्रद्धालुओं के लिए निस्वार्थ भाव से लंगर की व्यवस्था भी की गई। मौके पर राजीव महात्मा, रामविलास प्रसाद, भीम चौधरी, अनिता कुमारी गुप्ता, बेबी, रमेश पान, फूटो, लक्ष्मी देवी, बंगाली राजवंशी, नंदू महात्मा, निर्मला आदि मौजूद थीं। (राजगीर से मंजीत प्रभाकर)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...