गाजीपुर, फरवरी 22 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। संत निरंकारी मिशन की ओर से बाबा हरदेव महाराज के 73वें जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छ जल, स्वच्छ मन कार्यक्रम के तहत रविवार को व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में चार शाखाओं के सेवादल के सैकड़ों वॉलिंटियरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह सात बजे सभी स्वयंसेवक नगर के पक्का घाट स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में एकत्रित हुए, जहां प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद रैली निकालकर पक्का घाट पहुंचे और सफाई कार्य आरंभ किया। स्वयंसेवकों ने बूढ़ेनाथ महादेव घाट, संगत घाट, महावीर घाट, रामघाट और रंगमहल घाट की सीढ़ियों तथा कच्चे घाटों पर फैले कूड़े-कचरे को साफ किया। हसनपुर शाखा के मुखी लखनचंद ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिवस पर प्रतिवर्ष देशभर में नदियों, तालाबों और पोखरों की सफाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.