संत निरंकारी मिशन ने अभियान चलाकर रोपे पौधे
बांदा, अगस्त 23 -- बांदा। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने रविवार को 'वननेस वन' परियोजना के छठे चरण के तहत देशव्यापी वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। इसी कड़ी में बांदा के कन्हा तालाब, अलीगंज में ज़ोनल इंचार्ज कन्हैयालाल के नेतृत्व में सेवादारों और अनुयायियों ने पौधे रोपे। इस महाअभियान की शुरुआत रविवार सुबह ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों समेत 630 स्थानों पर एक साथ की गई। मिशन के लाखों श्रद्धालुओं और स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पौधों का रोपण किया। बाबा हरदेव सिंह जी के दिव्य संदेश प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक हैं से प्रेरणा लेकर यह अभियान सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: निरंकारी मिशन का वननेस वन अभियान यह जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.