संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित शिविर में 120 यूनिट रक्तदान
हरिद्वार, जून 13 -- संत निरंकारी मिशन की हरिद्वार शाखा द्वारा मानवता की सेवा के उद्देश्य से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (एसएनसीएफ) के माध्यम से आयोजित शिविर में मिशन के सेवादल, साध-संगत तथा स्वयंसेवकों सहित 175 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। इनमें से 120 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्त संग्रहण का कार्य हरिद्वार एवं रुड़की ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीमों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान तथा हरिद्वार की मेयर किरन जैसल ने मिशन के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संत निरंकारी मिशन रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों के माध्यम से समाज में मानवता और परोपकार की भावना को मजबूत कर रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.