रांची, फरवरी 23 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली संत निरंकारी मंडली के द्वारा मुखी महात्मा शंभू नाथ नायक के नेतृत्व में सिल्ली साहेब बांध में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें निरंकारी मंडल के सेवादारों व स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर तालाब व आसपास के क्षेत्र में फैली गंदगी को हटाया व प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर उचित निस्तारण की व्यवस्था की। शंभू नाथ नायक ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना व जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त बनाना। जल स्रोतों को स्वच्छ रखेंगे तो समाज में बीमारियों की रोकथाम संभव होगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे नियमित रूप से ऐसे अभियानों में भाग लें एवं अपने क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बन...