संत निरंकारी बाल समागम में बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां
बिहारशरीफ, जून 14 -- संत निरंकारी बाल समागम में बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां बच्चों में मानवीय मूल्यों और संस्कारों का विकास कर रहा मिशन बिहारशरीफ, निज संवाददाता। पतासंग संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को बाल समागम में बच्चों ने गीत, भजन, कविता एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों दीं। मुख्य वक्ता ज्ञान प्रचारक भागलपुर मुखी महात्मा ने कहा कि संत निरंकारी मिशन बचपन से ही बच्चों में प्रेम, नम्रता, भाईचारा और मानवता जैसे गुणों का विकास कर उन्हें आदर्श नागरिक बनाने का काम कर रहा है। उन्होंने ब्रह्मज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परमात्मा की सर्वव्यापकता को समझकर मानव-मानव के बीच प्रेम और सम्मान का भाव विकसित किया जा सकता है। कार्यक्रम में मीडिया सहायक जनार्दन प्रसाद व अन्य शामिल थे। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.