बिजनौर, मई 25 -- नजीबाबाद। श्री नामदेव कमेटी नजीबाबाद की ओर से संत शिरोमणि श्री 1008 महर्षि श्री नामदेव जी महाराज की स्मृति में 49वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया, हवन पूजन के साथ झंडा शोभायात्रा भी निकाली।

कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को मोहल्ला मुगलूशाह स्थित श्री नामदेव धर्मशाला एवं शिव मंदिर में संत शिरोमणि श्री 1008 महर्षि श्री नामदेव जी महाराज की स्मृति में 49वां वार्षिक अधिवेशन श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे पंडित शिवकुमार कर्णवाल ने हवन-पूजन कराया। हवन यज्ञ में आहुति देकर विश्व शांति की कामना की। वेद प्रकाश मोहम्मदपुर देवमल की अध्यक्षता व मदन गोपाल टांक व प्रशांत कुमार के संयुक्त संचालन मे आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। छोटे-छोटे बच्चों द्...