संत नगर से 40 वर्षीय व्यक्ति लापता
फरीदाबाद, अगस्त 18 -- फरीदाबाद, अशेाक जैन। ओल्ड फरीदाबाद के संत नगर से 40 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। संत नगर निवासी रुकसाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति 14 अगस्त को दोपहर करीब तीन से चार बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका पति शराब पीने का आदी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: 19 वर्षीय युवक लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.