घाटशिला, अप्रैल 22 -- घाटशिला।संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में बुधवार को वसुंधरा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से लेकर पंचम वर्ग के बच्चों ने पृथ्वी को बचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां प्रस्तुत की। आज का सुविचार छात्रा कक्षा- पंचम 'अ'के शानवी दीप एवं भाषण अंशिता अधिकारी कक्षा- चतुर्थ 'ब' के माध्यम से बच्चों ने पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। कक्षा चतुर्थ एवं पंचम के छात्र- छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं गीत के माध्यम से सभी के बीच भविष्य में होने वाली समस्याओं जैसे- पानी ,बिजली, प्लास्टिक, ग्लोबल वार्मिंग आदि के बारे में अवगत कराया गया और साथ ही इससे बचने के कई सुझाव दिए गए। यह भी पढ़ें- छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया उत्सव का एक महत्वपूर्ण आकर्षण स्कूल परिसर के भीतर आयोजित वृक्षारोपण ...