घाटशिला, अप्रैल 13 -- घाटशिला। घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में सोमवार को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में प्रार्थना सभा के दौरान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधिका शोभा गनेरीवाल, प्राचार्य डॉ श्रीनिबास मिश्रा, विद्यालय प्रशासक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार, शैक्षणिक प्रशासिका सपना शर्मा, उप प्राचार्य अनूप कुमार पटनायक, एस आर दत्ता, शैक्षणिक प्रभारी संध्या मिश्रा, प्राथमिक विंग प्रभारी सुजाता वर्मा, अनुशासन प्रभारी इंद्र कुमार राय व सह शैक्षिक प्रभारी सास्वती राय पटनायक ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। तत्पश्चात दयानंद सदन के कॉयर ग्रुप द्वारा सरस्वती वंदना व गुरु वंदना की प्रस्तुति की गई। यह भी पढ़ें- महिला महाविद्यालय में अंबेडकर को किया नमन कक्षा छठवीं 'स' के ...