घाटशिला, अप्रैल 16 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में बांग्ला नव वर्ष 'पोइला वैसाख' बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मना। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों के सुविचार और भाषण प्रस्तुत करने से हुआ, इसके बाद प्राइमरी विंग के बच्चों ने एक आकर्षक प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में भारत के विभिन्न प्रांतों में इस दिन को अलग-अलग रूपों और परंपराओं के साथ मनाने की झलक दिखाई गई। प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास मिश्र ने देश के विभिन्न राज्यों में इस दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को त्योहारों के माध्यम से एकता और सांस्कृतिक विविधता का संदेश दिया। मौके पर विद्यालय प्रबंधिका शोभा गनेरीवाल, विद्यालय प्रशासक डॉ. प्रसनजीत कर्मकार, एकेडमिक एडमिन सपना शर्मा, उप प्राचार्य अनूप कुमार पटनायक, प्राइमरी विंग इंचार्ज सुजाता वर्मा...