घाटशिला, मई 14 -- घाटशिला। घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर का 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय के 205 परीक्षार्थियों में से 204 परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिनमें 198 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए। विद्यालय का परीक्षा परिणाम लगभग 97 प्रतिशत रहा। वहीं विज्ञान संकाय में 141, वाणिज्य संकाय में 57 परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय की छात्रा समृद्धि शर्मा, सुपुत्री प्रदीप कुमार शर्मा चाकुलिया ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वाणिज्य संकाय में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में 89 प्रतिशत अंक लाकर रिधी अग्रवाल दूसरे स्थान और 86 प्रतिशत अंक लाकर शिप्रा सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- सुरेंद्रनाथ स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम वहीं विज्ञान संकाय की मेघा शर्मा 93% अंक लाकर...