सिमडेगा, मार्च 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीईओ मिथिलेश केरकेट्टा, जैक प्रतिनिधियों दीप चंद्र राम और सहायक लक्ष्मी बड़ाइक ने शनिवार को संत दोमिनिक इंटर कॉलेज लचरागढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इंटर साइंस की कक्षाओं,लाइब्रेरी तथा प्रयोगशालाओं का भौतिक सत्यापन किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में साइंस कक्षाओं और प्रयोगशालाओं में विज्ञान प्रयोग से संबंधित सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध देख संतोष व्यक्त किया। बताया गया कि संत दोमनिक इंटर कॉलेज में आगामी नए शैक्षणिक सत्र से इंटरमीडिएट साइंस की पढ़ाई शुरू की जाएगी। मौके पर अधिकारियों ने दौरान कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में सीटों की उपलब्धता की भी जानकारी ली। इससे पहले कॉलेज पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर तथा बुके देकर अतिथियों का स्वाग...