शामली, मार्च 21 -- मंदिर ठाकुर द्वारा के गीता सत्संग भवन में बृहस्पतिवार सायं धार्मिक भक्त समाज के नेतृत्व में वीतराग परमहंस स्वामी दयानंद गिरी जी का 108वां प्रकाश उत्सव श्रद्धा, भक्ति और भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गुरु महिमा से ओत-प्रोत भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने गुरु का गुणगान किया। इस अवसर पर धार्मिक भक्त समाज के संस्थापक एवं संत स्वरूपानंद गिरी जी, जो स्वामी दयानंद गिरी जी के परम शिष्य हैं, ने मोबाइल के माध्यम से श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिए। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के विभिन्न श्लोकों-द्वितीय अध्याय के 64 वें व 65 वें, पंचम अध्याय के 21 वें तथा षष्ठ अध्याय के 21 वें और 28 वें श्लोक-का अर्थ सहित विवेचन करते हुए जीवन के सत्य, अमरता और नश्वरता को समझाया।संत स्वरूपानंद गिरी जी ने बताया कि इन श्लोकों का चिंतन और मनन करने स...