रांची, अप्रैल 30 -- रांची, संवाददाता। आईसीएसई (10वीं) बोर्ड परीक्षा में धुर्वा स्थित संत थॉमस स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अनिष्का गुप्ता 99% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रहीं। इस वर्ष विद्यालय से कुल 276 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 33 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक और 58 विद्यार्थियों ने 90% से 94% के बीच अंक प्राप्त किए। विद्यालय की मेरिट सूची में आर्यन अग्रवाल 98.4% अंकों के साथ दूसरे और इशान बनर्जी 98.2% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य रेव्ह. थॉमस के. थॉमस ने सभी सफल बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- सेक्रेड हार्ट स्कूल के अविक 97.63 अंक प्राप्त कर बना टॉपर यह भी पढ़ें- बिशप स्कूल के सभी 133 छात्र-छात्राएं सफल यह भी पढ़ें- संत फ्रांसिस स्कूल में अभिज्ञान, सृष्टि और वीरशा...