संत तुलसीदास के जीवन मूल्य से रूबरू हुए छात्र
मोतिहारी, अगस्त 19 -- अरेराज , निज संवाददाता। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलानारी में बुधवार को हिंदी साहित्य के सूर्य व भक्ति काल के शिखर पुरुष गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई। छात्रों को तुलसीदास के जीवन-वृत्त, उनके साहित्यिक योगदान तथा उनके द्वारा स्थापित कालजयी आदर्शों से विस्तारपूर्वक परिचित कराया गया। छात्रों को बताया गया कि श्रीरामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन-मूल्यों का दर्पण है। प्रधानाचार्य मदन मोहन नाथ तिवारी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी भारतीय साहित्य और भक्ति परंपरा के युगपुरुष थे। उन्होंने अपनी अमर कृति 'श्रीरामचरितमानस' के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और लोकमंगल की भावना को जन-जन तक पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Palamu News: रेहला में संत तुलसीदास की मनाई गई जयंती तुलसीदास का जीवन संघर्षों से भरा रहा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.