बगहा, मार्च 25 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय शहर में छात्राओं के लिए चर्चित और हर साल टॉपर देने के लिए मशहूर संत तेरेसा बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने एक बार फिर से अपनी रिवायत को कायम रखा है। इस बार के टॉपर की सूची में भी तीन छात्राएं सर्वाधिक संत टेरेसा विद्यालय की रही। कला संकाय में दूसरे स्थान पर संत टेरेसा विद्यालय की दुर्गा कुमारी को 472 अंक मिले। जबकि तीसरे स्थान पर संत तेरेसा की ही प्रगति श्रीवास्तव को 469 अंक मिले।इसी तरह वाणिज्य संख्या में संत टेरेसा की हनी कुमारी ने 453 अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान कायम किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर रेखा टुंडू ने कहा कि छात्राओं ने काफी मेहनत से तैयारी की थी। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं की देखरेख में तैयारी कराई गई। एक्स्ट्रा क्लास कराया गया इसका परिणाम है। उन्होंने ब...