सीवान, जनवरी 27 -- भगवानपुर हाट,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर हाट गांव के पोखरे पर रविवार को वैष्णव संप्रदाय से जुड़े चर्चित संत टुकर दास जी के छठी पुण्यतिथि के अवसर पर संत - समागम भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें काफी बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु व अनुयायी शामिल हुए। सभी ने संत को श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि संत टुकर दास केवल एक साधु नहीं, बल्कि उनके लिए भगवान स्वरूप थे। लोग मानते हैं कि उनमें अलौकिक शक्तियां थीं। जो भी व्यक्ति उनके हाथ से प्रसाद अथवा कुछ भी ग्रहण करता था, उसके दुख-दर्द दूर हो जाते थे तथा उसे जीवन की बाधाओं से मुक्ति मिलती थी। संत टुकर दास के युवा शिष्य संत नागमणि ने बताया कि उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा प्रकट करते हुए कहा था कि उनके शरीर त्यागने पर विधिवत रूप से उन्हें जल समाधि दी जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.