दुमका, मई 1 -- दुमका, प्रतिनिधि। आईसीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में संत जोसेफ स्कूल की दोनों शाखाओं के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। संत जोसेफ स्कूल जरमुंडी के छात्र अनुराग झा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे दुमका जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि संत जोसेफ स्कूल जरमुंडी के ही आयुष दत्ता व संत जोसेफ स्कूल दुमका के आदित्य सिन्हा 97.2 प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरे स्थान पर रहा है। जिला टॉप थ्री की अगर बात करें तो प्लस टू होली चाइल्ड स्कूल दुमका की दो छात्रा आरुषि चटर्जी व साक्षी रानी ने 97 प्रतिशत अंक लाकर अपनी जगह बनाई है। चौथे स्थान पर संत जोसेफ स्कूल दुमका के समर्पित दीक्षांश सिंह 96.4 अंक लाकर रहा। वहीं पांचवे स्थान पर संत जोसेफ स्कूल दुमका की श्रेष्ठ आर्यन, संत जेवियर्स महारो दुमका के रुपस हेंब्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.