गिरडीह, अप्रैल 3 -- देवरी। देवरी के संत जोसेफ चर्च बेलाटांड़ में फादर विंसेंट मुर्मू की अगुवाई में गुरुवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभू यीशु के द्वारा अपने शिष्यों के साथ अंतिम भोजन व पैर धुलाई की रस्म पूरी कर पुण्य वृहस्पतिवार मनाया गया। चर्च के फादर विंसेंट मुर्मू ने बताया कि पुण्य वृहस्पतिवार के दिन प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों के साथ रहकर उनके पैर धोकर अंतिम भोजन किया था। उन्होंने लोगों के बीच सेवक का रूप धारण कर लोगों की सेवा करने का संदेश दिया था। उसके बाद शुक्रवार को उन्हें क्रूस पर लटकाया गया था। साथ ही दो संस्कारों क्रमशः पुरोहिताय एवं युखारिस्ट परम्परा की स्थापना किया था। इन संस्कारों को पूरी दुनिया के ख्रीस्त समुदाय के लोग मनाते आ रहे हैं। मौके पर डॉ विक्टोरिया आइन्द, डॉ लिनेट लोबो, सिस्टर एलबिना किस्कू, स्टीफन...