रांची, अप्रैल 22 -- तोरपा, प्रतिनिधि। संत जोसेफ कॉलेज तोरपा में बुधवार को पृथ्वी दिवस  मनाया गया। इस मौके पर  भूगोल विभाग में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ  प्राचार्य फादर गाब्रियल सुरीन ने  दीप जलाकर किया।  इस दौरान छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित भाषण प्रतियोगिता, मॉडल प्रस्तुति एवं नाटक का आयोजन किया गया। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक और मॉडल के माध्यम से जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्लास्टिक के दुष्प्रभाव जैसे मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- पेंटिंग और प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश इस अवसर पर प्राचा...