हजारीबाग, जनवरी 24 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। हजारीबाग के संत जेवियर स्कूल के 75 वर्ष पूरे हो गए। इसको लेकर स्कूल 28 जनवरी से प्लेटिनम जुबली उत्सव मना रहा है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए विद्यालय में कई विशेष और सहभागितापूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, पूर्व विद्यार्थियों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। प्लेटिनम जुबली समारोह की प्रमुख खासियत 28 जनवरी को आयोजित होने वाला साइक्लोथॉन है, जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं पूर्व छात्र शामिल होंगे। समारोह की तैयारियां प्रधानाचार्य फादर रोसनर खलखों एस.जे. के मार्गदर्शन में चल रही हैं। आयोजन के समन्वय की जिम्मेदारी फादर अमित टोप्पो एस.जे. और सोमा चौधरी को सौंपी गई है, जबकि शिक्षकों को अलग-अलग विभागीय दायित्व दिए गए हैं। विद्याल...