साहिबगंज, दिसम्बर 11 -- साहिबगंज। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शहर के सिदो-कान्हू स्टेडियम में जारी अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के तहत बुधवार को संत जेवियर स्कूल बनाम पोखरिया पैंथर्स के बीच मैच खेला गया। पोखरिया पैंथर्स की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.3 ओवर में 124 रन बना कर ऑल आउट हो गई। कुणाल यादव ने 26, पीयूष यादव ने 29 व कुश कुमार ने 13 रन की पारी खेली। संत जेवियर स्कूल के गेंदबाज सूरज राज ने 4 व आदित्य यादव ने 2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए 13.4 ओवर में 5 विकेट ले नुकसान पर 126 रन बना कर 5 विकेट से मैच जीत लिया। आदित्य यादव ने 27, शांतनु ने 28, आदित्य यादव ने नाबाद 22 रन की पारी खेली। पोखरिया पैंथर्स के गेंदबाज सत्यम ने 3 व पीयूष ने 2 विकेट लिए। संत जेवियर के खिलाड़ी सूरज राज को मैन ऑफ द मैच घोषित क...