मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। संत जेवियर इंटर स्कूल जिला शतरंज प्रतियोगिता रविवार से गोशाला रोड स्थित संत जेवियर जूनियर-सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में शुरू होगी। मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के बैनर तले आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग में अपनी किस्मत आजमाएंगे। इसकी जानकारी संघ के सचिव हिमांशु कुमार ने शनिवार को दी। बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन सोमवार शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण से होगा। इसमें जिले के लगभग 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक व सीनियर ऑर्बिटर अभिजित कुमार ने बताया कि विजेता खिलाड़ी लखीसराय में होने वाली राज्यस्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता संचालन समिति का अध्यक्ष विद्यालय के निर्देशक अमिताभ चंद्रा और सचिव आभा...