जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- लोयाला स्कूल बिष्टुपुर का बुधवार को संत जेवियर्स हाई स्कूल लुपंगुटू के छात्रों और कर्मचारियों ने दौरा किया। इस अवसर पर आगंतुक दल का स्वागत लोयाला स्कूल के रेक्टर फादर माइकल टी. राज और प्रधानाचार्य फादर विनोद फर्नांडीस द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत जेवियर्स के बैंड की शानदार प्रस्तुति से हुई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद खेलकूद का आयोजन हुआ, जिसमें दोनों स्कूलों के छात्रों ने बास्केटबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कोर और ट्रॉफियों से कहीं अधिक, इस आयोजन ने जेसुइट भाईचारे, एकता, आपसी सम्मान और सौहार्द का जश्न मनाया गया। अंत में, फादर रेक्टर, फादर प्रिंसिपल और संत जेवियर्स के हेडमास्टर फादर किशोर लुगुन के विचारों के साथ कार्यक्रम का समाप...