रांची, जुलाई 4 -- रांची। संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा की मेजबानी में शनिवार को एएसआईएससी-सीआईएससीई जोनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन रेव फादर सुधीर कुमार कुजूर ने किया। प्राचार्य फादर फुलदेव सोरेंग ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। इस टूर्नामेंट के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 (बालक वर्ग) में विभिन्न स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...