साहिबगंज, अप्रैल 11 -- साहिबगंज। महिला थाना प्रभारी गायत्री कुमारी और समाज सेविका रिमझिम सिंह ने शहर के संत जेवियर्स स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 8, 9 व10 की छात्राओं के बीच साइबर अपराध व पोक्सो एक्ट के तहत जानकारी दी ।भविष्य में होने वाले किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने साथ होने वाली किसी भी हिंसा का पुरजोर विरोध करने के बारे में बताया गया। मौके पर छात्राओं को साइबर अपराध, डायल 112, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, इंटरनेट का दुरुपयोग, अश्लील हरकत, यौन अपराध ,सोशल मीडिया सहित कई अन्य बातों की जानकारी दी । एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ। मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल फादर अरुल डॉस और स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।फोटो 10 ,स्कूल की छात्राओं को जान...