रांची, जुलाई 25 -- रांची। संत जेवियर्स कॉलेज में 1/3 कंपनी एनसीसी और आईक्यूएसी के सहयोग से शनिवार को अग्निपथ योजना पर जागरुकता व आर्मी कमीशन पर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। मैकेनाइज्ड इंफैंट्री रेजिमेंट से आए सैन्य अधिकारियों ने 80 एनसीसी कैडेटों सहित 200 विद्यार्थियों को अग्निवीर चयन प्रक्रिया, पात्रता और प्रशिक्षण की जानकारी दी। साथ ही एनडीए, सीडीएस व एनसीसी विशेष प्रवेश के जरिए सैन्य अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। मौके पर कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. फादर प्रभात केनेडी सोरेंग व कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का विवरण --------- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज, की 1/3 कंपनी एनसीसी ने आईक्यूएसी के सहयोग से शनिवार को एनसी कैडेटों और छात्र-छात्राओं के लिए अग्निपथ योजना पर जागरुकता कार्यक्रम व आर्मी कमीशन...