चाईबासा, मई 13 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उद्योगपति पद्म कुमार जैन द्वारा प्रायोजित 15वीं ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में संत जेवियर्स बालक उच्च विद्यालय चाईबासा ने मधुसूदन पब्लिक स्कूल आसनतलिया को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से पराजित कर पहली बार चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया।

फाइनल मैच का विवरण चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में टॉस संत जेवियर्स बालक उच्च विद्यालय के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उनका यह निर्णय सही साबित हुआ जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी मधुसूदन पब्लिक स्कूल की पूरी टीम 10.1 ओवर में मात्र 56 रन बनाकर आल आउट हो गई। संत जेवियर्स बालक उच्च विद्यालय की ओर से गेंदबाजी करते हुए सावन...