रांची, फरवरी 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज की एनसीसी और एनएसएस इकाई ने आईक्यूएसी के सहयोग से मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव और डॉ. अनिर्बन गुप्ता ने की। उन्होंने रक्तदान को जीवन रक्षक और मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। रिम्स की मेडिकल टीम की देखरेख में आयोजित इस शिविर में 180 से अधिक विद्यार्थियों व कैडेटों ने हिस्सा लिया। कुल 80 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...