रांची, अप्रैल 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज के आईक्यूएसी और महिला प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को लैंगिक समानता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहेदव थे। अध्यक्षता प्राचार्य फादर डॉ रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में लैंगिक समानता, समावेशिता और आपसी सम्मान के प्रति जागरुकता बढ़ाना था। इसमें रूढ़िवादिता को तोड़ने और सभी के लिए सुरक्षित व सहयोगी वातावरण को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चर्चा में प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में समानता और गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाया गया। महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ अनुपमा भार्गव, सहायक समन्वयक डॉ प्रिया श्रीवास्तव, डॉ श्रेया पांडेय व शिक्षकगण उपस्थित थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.