लातेहार, मार्च 28 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-29, 2024-28 एवं 2022-26 के सभी विभागों के सेमेस्टर 2, 4 एवं 6 के मिड सेमेस्टर परीक्षाएं शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुईं। परीक्षा में सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही। परीक्षा के दौरान कदाचार रोकने हेतु सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की गई थी और परीक्षा कक्षों में पर्याप्त संख्या में निरीक्षकों की तैनाती की गई थी। पूरे परीक्षा कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में शांति एवं व्यवस्था बनी रही। परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सहयोग से परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.