रांची, सितम्बर 10 -- रांची। संत जेवियर्स कॉलेज में गुरुवार को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता मनोचिकित्सक डॉ. इंदु सोलंकी ने आत्महत्या के शुरुआती संकेतों, बचाव के उपायों और सुरक्षा योजना की जानकारी दी। उन्होंने मुश्किल दौर में पीड़ित को भावनात्मक सहयोग देने पर बल दिया। प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने जीवन की चुनौतियों का मजबूती से सामना करने और बातचीत कर समाधान निकालने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और खुला संवाद विकसित करना था। यह भी पढ़ें- आत्महत्या रोकने को चुप्पी को बातचीत व निराशा को आशा में बदलना होगा : शशि यह भी पढ़ें- Ranchi News: चान्हो में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक यह भी पढ़ें- मानसिक स्वा...