लातेहार, जुलाई 16 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए नव नामांकित छात्र-छात्राओं के स्वागतार्थ कॉलेज के सभागार में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी ओरिएंटेशन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर एम. के. जोश ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, गुणवत्ता-युक्त शिक्षा, नैतिक मूल्यों तथा समग्र व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कॉलेज के गौरवशाली शैक्षणिक वातावरण का पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों ने अपने-अपने विभाग के विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विभागीय गतिविधियों, पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति, पुस्तकालय, राष्ट्रीय सेवा योजना, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शोध एवं नवाचार, पर्यावरण संरक...