संत जेवियर्स कॉलेज में दो दिवसीय अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
लातेहार, जुलाई 18 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज में दो दिवसीय अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ . फादर एम. के. जोश तथा उप-प्राचार्य फादर समीर टोप्पो ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय को अंगदान के महत्व से अवगत कराना तथा समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करते हुए मानवता के इस महान कार्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था। कार्यक्रम के प्रथम दिवस 16 जुलाई 2026 को विद्यार्थियों के बीच अंगदान विषयक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके उपरांत कॉलेज परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 17 जुलाई को विद्यार्थियों को अंगदान की संपूर्ण प्रक्रिया, आवश्यक कानूनी प्रावधानों, पंजीकरण की विधि तथा अंगदान से संबंधित महत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.