रांची, अप्रैल 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से शुक्रवार को गुणवत्ता चक्र, विषय पर विचार-मंथन कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने वर्तमान परिदृश्य में गुणवत्ता चक्र के बढ़ते महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे आधुनिक समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए सहयोगात्मक समस्या-समाधान और निरंतर सुधार की प्रक्रिया अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान संवाद सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को टीम वर्क के महत्व को समझने का अवसर मिला कि कैसे सामूहिक प्रयास से किसी भी संस्था की समग्र गुणवत्ता को बेहतर किया जा सकता है। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के लगभग 90 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।उप-प्राचार्य डॉ फादर अजय अरुण म...