लातेहार, जून 23 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज के 15 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को क्रिस्टल जुबली ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह का थीम दिमागों को रोशन करना और भविष्य को बदलना रखा गया, जो ज्ञान के प्रकाश से मन को आलोकित कर उज्ज्वल भविष्य निर्माण का संदेश देता है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश, ट्रेजरर फादर लियो, डॉ. फादर राजीप तिर्की, सिस्टर चंद्रोदय, मोहम्मद ज़फ़र इकबाल तथा असिस्टेंट प्रोफेसर शालिनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके बाद अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष सिस्टर चंद्रोदय ने महाविद्यालय के स्थापना काल से लेकर वर्तमान तक के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला और इसके 15 वर्षों की प्रेरणादायक और संघर्षमयी यात्रा को भी साझा किय...