रांची, अप्रैल 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज में सोमवार को 'एआई के साथ रहना' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कंप्यूटर विज्ञान विभाग और जेवियर्स टेकबाइट सोसाइटी की ओर से प्रयोग इंडिया और आईक्यूएसी के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और रोबोटिक्स के वास्तविक जीवन में बढ़ते उपयोगों पर बात की। उन्होंने कहा कि आज एआई स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और संचार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है। कंप्यूटर विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ स्वराट चौधरी ने कहा कि हम आज एआई के साथ जी रहे हैं और यह हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। उन्होंने छात्रों को इस क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों को सीखने और अपनाने के लिए प्रेरित क...