रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज, रांची के बायोटेक्नोलॉजी विभाग और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) ने एडुनेट फाउंडेशन के सहयोग से साइबर सुरक्षा पर केंद्रित संवादात्मक आईबीएम स्किल्सबिल्ड प्रशिक्षण सत्र का आयोजन मंगलवार को किया। इसमें विभिन्न विषयों के लगभग 600 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल साक्षरता और आधुनिक साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने तकनीक आधारित शैक्षणिक वातावरण में साइबर सुरक्षा, डिजिटल स्वच्छता और डेटा सुरक्षा के महत्व पर बात की। उन्होंने सभी विषयों के विद्यार्थियों को मजबूत साइबर जागरुकता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।...