रांची, अप्रैल 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों के संगठन जियोक्लब की ओर से रविवार को नगड़ी स्थित रानीचुआ के समीप पांडु गांव में ग्राम संपर्क चलाया गया। रानीचुआ वह स्थान है, जहां से स्वर्णरेखा नदी का उद्गम होता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्वों से जोड़ना और ग्रामीणों को जागरूक करना था। इसका नेतृत्व डॉ राजीव रंजन श्रीवास्तव और डॉ शिव कुमार ने किया। इसमें भूगोल विभाग के विभिन्न बैच के लगभग 88 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने पांडु गांव के निवासियों के साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार के महत्व पर चर...